कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

संवाद सूत्र अयाना थाना क्षेत्र के अयाना मुरादगंज मार्ग स्थित नगला रामपुर के पास शनिवार देर रात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:29 PM (IST)
कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

संवाद सूत्र, अयाना: थाना क्षेत्र के अयाना मुरादगंज मार्ग स्थित नगला रामपुर के पास शनिवार देर रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दवा लेकर घर लौट रहे थे। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष ने कार सवार पर जान से मारने की नीयत में बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

अयाना थाना क्षेत्र के शिखरना गांव निवासी हीरेंद्र सिंह पुत्र जगभान सिंह अपने दोस्त अनिल सिंह पुत्र रामऔतार सिंह व संदीप सिंह पुत्र सरनाम सिंह के साथ मुरादगंज से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। अयाना मुरादगंज मार्ग स्थित नगला रामपुर के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवारों को गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हीरेंद्र की हालत चिताजनक होने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे सैफई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अनिल, संदीप का प्राथमिक उपचार कर दोनों को छुट्टी दे दी गई। घायल हीरेंद्र के पिता ने थाना अयाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम निवासी जयप्रकाश पुत्र शिवप्रताप ने उसके बेटे को जान से मारने की नीयत से कार से टक्कर मार दी। हीरेंद्र के पिता का कहना था कि उसके वृद्ध पिता केदार सिंह का आरोपितों ने अपहरण कर जमीन अपने नाम करवा ली थी। इसकी सूचना थाना में दर्ज करवाई गई तो बड़े बेटे गिरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। अब छोटे बेटे हीरेंद्र पर जानलेवा हमला किया गया। एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर जांच की

जा रही है।

-----------

बाइक ने मोपेड को मारी टक्कर, एक घायल

अयाना: थाना क्षेत्र के मुरादगंज मार्ग पर एक बाइक ने मोपेड को टक्कर मार दी। इसमें मोपेड सवार अमन पुत्र संतराम निवासी मिसुरपुरा मानिकचंद्र घायल हो गया। घायल के पिता संतराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा अपने साथी शिवा की मोपेड से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

chat bot
आपका साथी