सड़क हादसे में देवर-भाभी व मासूम की मौत

संसू सहार मंगलवार देर रात बेला थाना क्षेत्र के बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर सहार पटना के बीच

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 06:23 PM (IST)
सड़क हादसे में देवर-भाभी व मासूम की मौत
सड़क हादसे में देवर-भाभी व मासूम की मौत

संसू, सहार: मंगलवार देर रात बेला थाना क्षेत्र के बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर सहार पटना के बीच सड़क हादसे में आठ माह की मासूम व देवर-भाभी की मौत हो गई। सभी कन्नौज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय बोलेरो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। इसमें चालक व साथ बैठा युवक घायल हो गया। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लाला लाजपत राय चिकित्सालय कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की वजह से करीब पांच किमी लंबा जाम वाहनों का लग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायलों कीजानकारी करते हुए उनके स्वजन को सूचना दी। इसके बाद प्रभावित हुए यातायात को करीब तीन घंटे बाद सामान्य कराया जा सका था।

सहार चौकी क्षेत्र के पुरवा ललाऊ निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र बड़ेलाल अपनी पत्नी रचना उर्फ अर्चना व चचेरे भाई मोहित पुत्र राधाकृष्ण के साथ सुख्ख पुर्वा कन्नौज एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बोलेरो में सुनील की आठ माह की बेटी ओम भी थी। जो मां की गोद में थी। कन्नौज से लौटते समय घर से करीब तीन किमी पहले सभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार कार के आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। रफ्तार ज्यादा होने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राली में जा घुसी। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इसमें मां-बेटी व मोहित की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। घायलों व मृतकों का शव किसी तरह बाहर निकाला जा सका। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल समेत बेला थानाध्यक्ष जीवाराम आदि पहुंचे। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से थाना परिसर में खड़ा कराया जा सका। घायल सुनील व उसके साथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार उपचार के लिए पहुंचाया गया। मृतक मोहित के पिता राधाकृष्ण ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।

----------

छह माह पहले हुई थी मोहित की शादी

पुर्वा ललाऊ निवासी राधाकृष्ण के बेटे मोहित की शादी करीब छह माह पहले रामपुरा हसेरन जिला कन्नौज निवासी रचना उर्फ अर्चना से हुई थी। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। बड़ेलाल के बेटे सुनील की शादी करीब दो साल पहले लोधन पुरवा (इमलिया) बिल्हौर में हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख स्वजन फूट-फूटकर रोने लगे।

chat bot
आपका साथी