बंबे व रजबहा सूखे, सैकड़ों बीघा धान रोपाई बाधित

संवाद सूत्र रुरुगंज धान की फसल की रोपाई का कार्य खेतों में किसानों द्वारा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM (IST)
बंबे व रजबहा सूखे, सैकड़ों बीघा धान रोपाई बाधित
बंबे व रजबहा सूखे, सैकड़ों बीघा धान रोपाई बाधित

संवाद सूत्र, रुरुगंज: धान की फसल की रोपाई का कार्य खेतों में किसानों द्वारा किया जा रहा है। बारिश कम होने के कारण रोपाई का कार्य इस वर्ष देरी से शुरू हो सका है। सैकड़ों किसान अभी भी पानी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं। बावजूद सिचाई विभाग के लापरवाह रवैया अपनाए जाने से बंबे व रजबहा सूखे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि समय रहते यदि नहरों में पानी आ जाता तो धान की रोपाई में इतनी दिक्कत न होती।

क्षेत्र के एक मात्र रजवाह व बंबे में पानी न होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रजबहों में पानी न छोड़ने से धान की फसल में सिचाई का संकट बना हुआ है। पिछले तीन माह से बासक रजबहा सूखा पड़ा है। क्षेत्र के अधिकतर किसान वासक रजबहा के पानी पर ही निर्भर है। पानी की जरूरत है, लेकिन क्षेत्र में बंबा व रजवाह में पानी न आने से किसान अपनी फसलों की सिचाई नहीं कर पा रहे है। धान की फसल की रोपाई भी प्रभावित हो रही है।

--------

फसलों पर मंडरा रहा खतरा

कंचौसी: सहार ब्लाक के ग्राम ढिकियापुर में छोटे बड़े बरसाती नालों को जोड़ने वाला डेरा जोगी से बिहारीपुर होते हुए बबीना दहगांव बड़ा नाला की सफाई नहीं कराई जा रही है। जिस कारण बारिश का पानी नाला से न निकल खेतों में घुस रहा है। इससे फसल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ढिकियापुर निवासी किसान योगेश, रामबाबू, राधे श्याम, विद्याराम, शतीप्रसाद, जहीर खां, हुकुम सिंह आदि का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या जस के तस है।-संसू

chat bot
आपका साथी