आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में जुटी भाजपा सरकार : कृषि राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता औरैया आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को जिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:25 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:25 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में जुटी भाजपा सरकार : कृषि राज्यमंत्री
आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में जुटी भाजपा सरकार : कृषि राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, औरैया : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में सोशल आडिट सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देश के विकास को गति दे रहे हैं। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया गया।

कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि देश के अमर शहीदों के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में देश व प्रदेश सरकार प्रयासरत है। वर्ष 2017 में सरकार बनने से बेरोजगारी का आंकड़ा 17.5 फीसद से घटकर मात्र 4.1 फीसद ही रह गया है। प्रदेश सरकार ने बजट मिशन विजन के साथ खर्च कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल की है। वहीं अनुपूरक बजट के माध्यम से रोजगार सेवकों, सोशल ऑडिट कर्मियों, आशा बहुओं समेत विभिन्न कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का बड़ा कदम उठाया है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता की मंशा से सोशल आडिट टीमों का गठन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से विकास कार्यों की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। सोशल आडिट मनरेगा जांच की रीढ़ है और इसमें 40 से 65 वर्ष आयु के लोग शामिल होकर निष्पक्षता गुणवत्ता परक सूत्रों पर काम करते हैं। इसमें जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय कार्रवाई वसूली के दंड का भी प्रावधान है। कार्यक्रम संयोजिका जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि सोशल ऑडिट के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की खामियां में सुधार हुआ है और अनियमितताएं करने वालों में खौफ है। आंध्र प्रदेश के बाद सोशल आडिट के बेहतर प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। मुकुट सिंह शाक्य, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्रा, आशाराम राजपूत, खंड विकास अधिकारी सहार मनीष कुमार सिंह, अवधेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रेम कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी