बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर

जासं औरैया बेला थाना पुलिस को गुरुवार की रात करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों को पकड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:01 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर
बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर

जासं, औरैया: बेला थाना पुलिस को गुरुवार की रात करीब तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ने के लिए मुठभेड़ करनी पड़ी। एनटीपीसी मार्ग पर चेकिग के दौरान दोनों निकल रहे थे। रोकने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायरिग करनी शुरू कर दी। किसी तरह सिपाहियों ने अपनी जान बचाई। इसके बाद पीछे करते हुए कुछ दूर पर उन्हें पकड़ लिया। दोनों का डाक्टरी परीक्षण कराए जाने के बाद शुक्रवार को कोर्ट से जेल भेजा गया।

बेला थाना क्षेत्र के कैथावा को जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर संदिग्धों की सूचना पर पुलिस चेकिग में लगी थी। रात लगभग तीन बजे बाइक सवार दो युवक आए। जिन्हें बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा गया। देखते ही देखते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इससे पहले पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते आरोपितों ने बाइक को रफ्तार देते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सूझबूझ के साथ कुछ दूरी तक बाइक का पीछा करते हुए धक्का मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में कन्नौज जनपद के तिर्वा थाना क्षेत्र के बौद्धनगर निवासी जितेंद्र पुत्र रोशन कंजड व राज कपूर पुत्र दिवारीलाल है। दोनों के पास से दो देसी तमंचा, चार कारतूस व अजीतमल से लूटी गई चार हजार की नकदी बरामद की गई है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी राज कपूर पर फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया समेत कानपुर देहात में करीब 18 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि जितेंद्र पर विभिन्न जनपदों में 10 मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से बरामद की गई बाइक चोरी की निकली है। दोनों ने लूटपाट की घटनाओं का राजफाश किया है। दोनों आरोपित वांछित है।

chat bot
आपका साथी