पति की मौत के बाद विधवा का सहारा बने जिपं अध्यक्ष

जागरण संवाददाता औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद के एकमात्र ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो आम लोगो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 11:39 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 11:39 PM (IST)
पति की मौत के बाद विधवा का सहारा बने जिपं अध्यक्ष
पति की मौत के बाद विधवा का सहारा बने जिपं अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, औरैया : जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद के एकमात्र ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो आम लोगों की अक्सर मदद करते रहते हैं। एक महिला के पति की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। तब से वह उसके परिवार को पाल रहे हैं। भरण पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर राहत सामग्री भेंट की।

क्षेत्र के ग्राम कादलपुर निवासी किरन देवी मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। किरन की शादी कादलपुर निवासी बालकराय के साथ हुई थी। उनकी पांच पुत्रियां हैं। बालकराय चुनाव के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के पास अक्सर आता रहता था। करीब तीन वर्ष पहले बालकराय की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना जब जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह को हुई तो उन्होंने बच्चों की पढ़ाई से लेकर गृहस्थी का सामान देने का जिम्मा उठा लिया। तब से आज तक वह पीड़ित परिवार को गृहस्थी का सारा सामान दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला की पांच पुत्रियां हैं। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने का संकट खड़ा हो गया था। तीन वर्षो से बराबर उन्हें गृहस्थी का सारा सामान देते हैं। उन्होंने बताया कि वह हर वर्ष सर्दी के मौसम में गरीबों को लाखों कंबल बांटते हैं। इसके साथ ही हाल ही में आई बाढ़ से पीड़ित सभी परिवारों को दो-दो हजार रुपये व महिलाओं को एक-एक साड़ी बांट चुके हैं। उनके अनुसार अन्य सक्षम जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी यदि इस तरह जरूरतमंदों की मदद करें तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी