48 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला युवक का शव

संवाद सूत्र अयाना थाना के सेंगरपुर गांव के पास एक युवक ने रविवार की दोपहर यमुना नदी में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 11:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 11:42 PM (IST)
48 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला युवक का शव
48 घंटे बाद यमुना में उतराता मिला युवक का शव

संवाद सूत्र, अयाना : थाना के सेंगरपुर गांव के पास एक युवक ने रविवार की दोपहर यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। काफी देर तक उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार की सुबह पुलिस टीम को यमुना नदी में युवक का शव उतराता हुआ मिला। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव अकबरपुर निवासी 27 वर्षीय राघवेंद्र उर्फ पंकज पुत्र श्रीप्रकाश ने रविवार दोपहर कस्बा सेंगनपुर भाव सिंह बाबा के मंदिर के सामने यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। मंदिर के महंत ने युवक को यमुना नदी में छलांग लगाते देखा तो सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंचे थाना निरीक्षक श्रीकेश भारती ने गोताखोरों को बुलाया और युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मंगलवार की सुबह थाना निरीक्षक पुलिस टीम के साथ यमुना नदी पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। उसी दौरान कुछ दूरी पर राघवेंद्र का शव नदी में उतराता हुआ मिला।

--------------------

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत

संवाद सहयोगी, अजीतमल : कोतवाली क्षेत्र स्थित हाईवे रोड भीखेपर गांव के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराए जाने के बाद स्वजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अयाना थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी अनुज(20)मंगलवार की दोपहर हाईवे रोड भीखेपुर गांव के पास सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ओवरब्रिज पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी