'ऊपर' से इशारा मिलते ही जेल जाने से नहीं चूकेंगे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता औरैया युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की जिलाधिकारी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:14 PM (IST)
'ऊपर' से इशारा मिलते ही जेल जाने से नहीं चूकेंगे कार्यकर्ता
'ऊपर' से इशारा मिलते ही जेल जाने से नहीं चूकेंगे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, औरैया : युवजन सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव की जिलाधिकारी के कुर्की के आदेश को लेकर सपा ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र यादव के जेल में रहने के बावजूद एक तरफा जीत से भाजपाई बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सांसद और राज्यमंत्री के इशारे पर धर्मेंद्र के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। सपा मुखिया का आदेश मिलते ही कार्यकर्ता जेल भरने से नहीं चूकेंगे।

मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि जिला पंचायत की 23 सीटों में सबसे जेल में रहते हुए सबसे बड़ी जीत धर्मेंद्र यादव ने दर्ज की थी। धर्मेंद्र यादव को अपने पाले में लाने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का प्रयास भाजपा के नेताओं के द्वारा किया गया, लेकिन ऐसा न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। धर्मेंद्र के दो भाई फौज में हैं। देश की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उनके माता और पिता की संपत्ति में उनका भी अधिकार है। उनकी संपत्ति कुर्क करना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़ा कर रहा है। प्रदीप यादव ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में सपा के 13 सदस्य जीते थे, जबकि भाजपा के पांच सदस्य जीते थे। बसपा के चार सदस्य जीते थे। भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना साबित करता है कि कि स तरह प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, अशोक गुप्ता, अखिलेश सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी