यात्रियों को लेकर रूटों पर दौड़ीं 11 रोडवेज बस

जागरण संवाददाता औरैया लॉकडाउन का असर रविवार को आम जनजीवन पर देखने को मिला। पुलिस-प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:15 PM (IST)
यात्रियों को लेकर रूटों पर दौड़ीं 11 रोडवेज बस
यात्रियों को लेकर रूटों पर दौड़ीं 11 रोडवेज बस

जागरण संवाददाता, औरैया: लॉकडाउन का असर रविवार को आम जनजीवन पर देखने को मिला। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के चलते सड़कों व मोहल्लों में सन्नाटा रहा। जरूरी सेवाओं को ही छूट रही। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों को घर तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए शहरी व ग्रामीण रूट पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 11 बस दौड़ाईं। पूरे दिन बस से यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया गया। यहां पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत एक बस में सिर्फ 25 यात्री ही बिठाए गए।

शनिवार रात आठ बजे से शुरू हुए वीकेंड लॉकडाउन का प्रभाव शाम से ही दिखने को मिलने लगा था। सवारी गाड़ियों के पहिये थमने से यात्रियों का आवागमन ज्यादा नहीं दिखाई पड़ा। बहुत ही जरूरी काम के लिए लोगों ने सफर किया। सोमवार सुबह पांच बजे शहर के बस स्टेशन से रोडवेज की बसें शाहजहांपुर व मुरादाबाद के लिए सात बजे 25 से 30 सवारी लेकर रवाना हुई। इसके अलावा एक-एक बस दिल्ली, झांसी, उरई सहित दो आगरा, तीन बस कानपुर आदि रूटों पर भेजी गईं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने बताया कि परिवहन निगम के निर्देशानुसार सभी बसें का भौतिक निरीक्षण के बाद मरम्मत आदि का कार्य कराकर तैयार करा दिया गया है। प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों पर कुशल चालक परिचालकों की ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों को विभिन्न रूटों पर भेजा जाएगा। बस की सीट को सैनिटाइज किया जा रहा है। परिचालक व चालक को कोविड प्रोटोकॉल के तहत सजग किया गया है।

chat bot
आपका साथी