कृषि राज्यमंत्री सहित 103 कोरोना पॉजिटिव, 58 हुए स्वस्थ

जागरण टीम औरैया दिबियापुर विधानसभा सीट से विधायक व प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री की कोरोन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:27 PM (IST)
कृषि राज्यमंत्री सहित 103 कोरोना पॉजिटिव, 58 हुए स्वस्थ
कृषि राज्यमंत्री सहित 103 कोरोना पॉजिटिव, 58 हुए स्वस्थ

जागरण टीम, औरैया: दिबियापुर विधानसभा सीट से विधायक व प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कृषि राज्यमंत्री सहित 103 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके निजी पीआरओ व उनके कुछ साथी भी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं सोमवार को 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कृषि राज्य मंत्री के अलावा विकास खंड भाग्यनगर में तैनात एक ग्राम पंचायत अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह वैक्सीन के दोनों डोज भी ले चुके हैं। जो ब्लाक में विगत दिनों निर्वाचन कार्य भी संपन्न करवा रहे थे। पॉजिटिव होने से कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। भाग्यनगर विकासखंड में तैनात दिबियापुर निवासी एक ग्राम पंचायत अधिकारी को गले में दिक्कत हुई तो उन्होंने अपनी जांच करवाई। जांच पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज 18 फरवरी व दूसरी डोज 18 मार्च को लगवाई थी। ब्लाक भाग्यनगर में उनकी ड्यूटी त्रिस्तरीय निर्वाचन में रही है। उनके संपर्क में रहे सभी लोगों से उन्होंने जांच करवाने व सावधानी का अनुरोध किया। ग्राम पंचायत अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से ब्लाक में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। ब्लाक परिसर को सैनिटाइज कराया गया। व्हाट्सएप के जरिये जानकारी देने पर चिकित्सकों ने उन्हें होम आइसोलेशन कर दिया। कृषि राज्य मंत्री ने उनके संपर्क में रहे लोगों से भी जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने इस आपदा काल में लोगों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करने व साबुन से हाथ धुलने की अपील की है। संक्रमण से बचाव गाइडलाइन का अनुपालन कर ही कर सकते हैं।

महिला प्रत्याशी की कोरोना से मौत पर शोक:

ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत तुर्कीपुर फफूंद की प्रधान पद महिला प्रत्याशी की सोमवार सुबह मौत हो गई। रविवार शाम ही उन्हें चुनाव चिह्न किताब आवंटित किया गया था। उनके निधन पर ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। कंचौसी में सहकारी समिति के सचिव मुकेश पोरवाल की पत्नी प्रीती पोरवाल का आकस्मिक निधन हो गया। मृतका पिछले तीन चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

chat bot
आपका साथी