शहीद पुलिस वालों की आत्मा की शांति को किया यज्ञ

हसनपुर कानपुर में बदमाशों द्वारा सीओ इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस वालों को शहीद कर देने की निंदा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:10 PM (IST)
शहीद पुलिस वालों की आत्मा की शांति को किया यज्ञ
शहीद पुलिस वालों की आत्मा की शांति को किया यज्ञ

हसनपुर : कानपुर में बदमाशों द्वारा सीओ, इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस वालों को शहीद कर देने की घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईसापुर शर्की गांव में चामुंडा मंदिर पर हवन किया गया। गुरु पूर्णिमा के मौके पर महाराज विष्णुदास ने शहीद पुलिस वालों की आत्मा की शांति एवं देश में सुख शांति के लिए हवन कराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान निगम सिंह भड़ाना, रामवीर सिंह, देवदत सिंह, देवेंद्र कुमार, सत्यमंत फौजी, अरविद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी