कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं

गजरौला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पति वीरेंद्र चौधरी ने कहा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:40 PM (IST)
कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं
कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं

गजरौला : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पति वीरेंद्र चौधरी ने कहा मंडल कार्यसमिति की तरह ही सेक्टर व बूथ कार्यसमिति की बैठक की जाएगी। सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्ष अपनी-अपनी कमेटियां दुरस्त कर लें जिससे कि आगे उन्हें कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की उपलब्धियां घर-घर जाकर उन्हें ही बताना है।

यह बात उन्होंने मंडी धनौरा मार्ग स्थित एक होटल के हाल में बतौर मुख्य अतिथि कही। यहां क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उपस्थित सदस्यों में जोश भरा और विधान सभा चुनाव को लेकर सक्रिय होकर कार्य करने का आहवान किया।

भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ उत्तम सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में हुई कार्य समिति की बैठक में दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता जिला मंत्री सुरेंद्र औलख ने कहा संगठन सर्वोच्च होता है। इस दौरान नामित सभासद चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधान तेजपाल चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशी चौहान, पूनम यादव, अंजु जाटव, अंकुर नागर, नरेंद्र निम्बोलिया, शक्ति सिंह, राजेन्द्र सिंह, उधम सिंह, पुष्पेन्द्र गिरी, नन्हें उपाध्यक्ष, सतपाल सिंह पाल, चंद्रपालसिंह पाल, सोनू कश्यप, रवि चौहान, होराम पाल,फरमान अली,प्रदीप सैनी व कमल सैनी आदि उपस्थित रहे। भाजपा लोगों तक पहुंचा रही विकास: विधायक

संस, मंडी धनौरा/ बछरायूं: भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव तरारा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य कर रही है।

वह रविवार को बछरायूं व धनौरा मंडल की कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के विषय में जानकारी दी। जन कल्याण के लिए किए गए कार्यों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेश नागर, शरद गर्ग, गौरव अग्रवाल, दुलीचंद गिहार, डॉक्टर शुभम शर्मा, शेख चिरागुद्दीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी