विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : महबूब अली

जागरण संवाददाता अमरोहा अगस्त क्रांति समाजवादी दिशा को लेकर सदर विधायक महबूब अली के आव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:44 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 12:44 AM (IST)
विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : महबूब अली
विस चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : महबूब अली

जागरण संवाददाता, अमरोहा : अगस्त क्रांति समाजवादी दिशा को लेकर सदर विधायक महबूब अली के आवास पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं से 2022 का लक्ष्य भेदने के लिये अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।

गुरुवार को लोक लेखा समिति के सभापति एवं पूर्व मंत्री महबूब अली ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि अगस्त 1942 का महीना 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजीराज से भारत को मुक्ति दिलाने का अहम महीना है। स्वतंत्रता आंदोलन की यह अंतिम और अहम लड़ाई थी। जिसने अंग्रेजी शासन के कदम लड़खड़ा दिये थे। पूर्व मंत्री ने समाजवादी विचारधारा के संवाहक डॉ. राम मनोहर लोहिया की शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला। कहा कि 2022 के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना है। इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये हर समाजवादी विचारधारा के लोगों को घर से निकलना होगा। इस मौके पर एमएलसी परवेज अली, जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, राजकुमार यादव, डॉ आफताब सैफी, तौसीफ चड्ढा, मुख्तार नकवी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी