पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलें कार्यकर्ता : महेंद्र

हसनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बूथ नंबर 86 में मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के आवास पर पंडित जी की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:53 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलें कार्यकर्ता : महेंद्र
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो पर चलें कार्यकर्ता : महेंद्र

हसनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बूथ नंबर 86 में मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिले ऐसा उनका विचार था और उसी आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खड़गवंशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मुकेश गुप्ता, पंकज भटनागर, मोहित अग्रवाल, पवन राज, संजय गर्ग, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सैदनगली में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

उझारी : तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उझारी तथा कस्बा सैदनगली में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती मनाई गई। भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता और हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चल कर ही भाजपा शीर्ष तक पहुंची है। मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार खड़गवंशी, नरेश, विशाल त्यागी, मधुर त्यागी, शेखर गुप्ता, करुण गुप्ता, बोबी शर्मा, सोमेंद्र भारद्वाज, गोरव नागर, संजय सहदेव, अमित त्यागी आदि उपस्थित रहे। उझारी में नामित सभासद राम खिलाड़ी के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। यहां पर मोमराज सिंह, रामप्रसाद, मसरूर अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी