जुबिलेंट फैक्ट्री में बिगड़ी मजदूर की हालत, हंगामा

गजरौला जेएनएन हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के एक प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:34 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:06 AM (IST)
जुबिलेंट फैक्ट्री में बिगड़ी मजदूर की हालत, हंगामा
जुबिलेंट फैक्ट्री में बिगड़ी मजदूर की हालत, हंगामा

गजरौला, जेएनएन : हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के एक प्लांट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की हालत बिगड़ गई थी। स्वजनों को बिना सूचना दिए ही मजदूर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना के बारे में जानकारी हुई तो स्वजन भड़क गए। उन्होंने कंपनी गेट के सामने हंगामा करते हुए ठेकेदार को घेर लिया।

थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी अमरपाल सिंह हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट कंपनी के मल्टी प्लांट में ठेकेदार किशनलाल के अंडर काम करता है। बुधवार को दोपहर दो से रात 10 बजे तक वाली शिफ्ट में काम करने के लिए आया था। इसके बाद शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में प्लांट में ही उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद स्वजनों को बिना सूचना दिए ही उसे मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती करा दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन साईं अस्पताल के लिए रवाना हो गए। लेकिन, वहां पर पहुंचकर देखा तो मजदूर को वहां से वापस लाकर कंपनी के अस्पताल में भर्ती कर दिया था। शाम को सात बजे स्वजन इकट्ठा होकर कंपनी गेट के सामने पहुंच गए और उन्होंने ठेकेदार को घेरते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वजनों को समझाकर मामला शांत किया। ठेकेदार किशनलाल ने बताया कि मजदूर शराब पीने का आदी है। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वजनों को उससे मिलवा दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने भी किसी सूचना से इन्कार किया। ------------ जिस प्लांट में वह काम करता था। उसी के बराबर में लैब है। उसने लैब में रखा आईपी नामक कैमिकल का सेवन कर लिया था। कैमिकल की शीशी भी उसकी जेब से मिली है। उसका इलाज चल रहा है। अब हालत भी ठीक है। स्वजनों के सामने मजदूर ने कैमिकल का सेवन करने की बात भी स्वीकार कर ली है। सुनील दीक्षित, जनसंपर्क महाप्रबंधक, जुबिलेंट कंपनी।

chat bot
आपका साथी