महिलाएं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनें : भाटी

गजरौला बेटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुज भाटी ने कहा महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आत्म निर्भर बनना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:17 PM (IST)
महिलाएं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनें : भाटी
महिलाएं सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनें : भाटी

गजरौला : बेटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुज भाटी ने कहा महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आत्म निर्भर बनना चाहिए। वह बेटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भूमिका के संबंध में आयोजित वेबीनार में बोल रहे थे। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सपना भारत को दिखाया है। इसे पूरा व साकार करना सभी का दायित्व है। महिलाएं सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर हों, विचार स्वतंत्र हों। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनम वधावन, अंजू बंसल, शकुंतला कुकरेती, टीना बेदी, आरती मेहता, डॉ हरप्रीत, प्रतिक्षा कुकरेती, सारिका सिंह इत्यादि मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुज भाटी ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी