राशन को लेकर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन

उझारी नगर पंचायत उझारी के मुहल्ला सादात एवं चमनपुरा की महिलाओं ने राशन विक्रेता के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 11:35 PM (IST)
राशन को लेकर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन
राशन को लेकर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन

उझारी: नगर पंचायत उझारी के मुहल्ला सादात एवं चमनपुरा की महिलाओं ने राशन विक्रेता पर राशन का नियमानुसार वितरण न करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राशन डीलर पर अभद्रता करने तथा राशन निर्धारित मात्रा से कम देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर को देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नौशाद अली, जाफरी बेगम, अफसरी, सुगरा बेगम, नईमा, नफीसा, शकीला, राहेमीन, संजीदा, नरेश, रामखिलाड़ी, तफसील अहमद, अलाउददीन सलमानी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी