युवतियों ने लगाई आकर्षक मेहंदी

अमरोहा तीज उत्सव पर घर-घर महिलाओं और युवतियों में मेहंदी रचाने के प्रति उत्सुकता दिखाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 06:07 AM (IST)
युवतियों ने लगाई आकर्षक मेहंदी
युवतियों ने लगाई आकर्षक मेहंदी

अमरोहा : तीज उत्सव पर घर-घर महिलाओं और युवतियों में मेहंदी रचाने के प्रति उत्सुकता दिखाई दी। बाजार से मेहंदी मंगाकर अपने हाथों पर आकर्षक डिजाइनों में लगाई। मेहंदी लगाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। वहीं महिलाओं ने झूले भी डालकर पूरी तैयारी कर ली।

तीज उत्सव आज यानि गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर हाथों पर मेहंदी लगाने की परंपरा है। तीज उत्सव वाले दिन युवतियां व महिलाएं सज-धजकर सावन की मल्हारें गाकर झूला झूलती हैं। लिहाजा बुधवार को तीज उत्सव की पूर्व संध्या पर महिलाओं और युवतियों में उत्सुकता दिखाई दी। बुधवार की दोपहर ही महिलाओं व युवतियों ने बाजार तरह-तरह की आकर्षक मेहंदी मंगा ली थी। शाम को जल्दी काम निपटाकर महिलाओं और युवतियों ने एक दूसरे के आकर्षक डिजाइनों में सुंदर-सुंदर मेहंदी लगाई। युवतियों में एक दूसरे से अच्छे डिजाइन में हाथ रचाने के लिए होड़ लगी थी। कुछ ने अन्य महिलाओं व युवतियों को बुलाकर अपने हाथों पर आकर्षक डिजाइनों में मेहंदी लगवाईं। इसके अलावा महिलाओं ने तीज उत्सव पर झूलने के लिए जगह-जगह झूले डलवाकर पूरी तैयारी कर ली। इतना ही नहीं कुछ जगह रात में सावन की मल्हारों के साथ महिलाएं झूला झूली।

मेहंदी से ब्रेसलेट बनाने में उर्वशी अव्वल

भारत विकास परिषद के तीज उत्सव का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, अमरोहा : भारत विकास परिषद, मैत्री शाखा के तत्वावधान में जूम एप के माध्यम से तीज उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रतियोगिताएं कराई गई। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

तीज उत्सव का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम गान से किया गया। इसके बाद प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें मांटीका बनाने में शालिनी प्रथम, संजना द्वितीय तथा निधि तीसरे स्थान पर रहीं। फूलों की रंगोली बनाने में भारत प्रथम, वर्तिका द्वितीय, शशि तीसरे स्थान पर रहीं। मेहंदी से ब्रेसलेट बनाने में उर्वशी प्रथम, शिल्पा द्वितीय, वर्तिका तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद नृत्य कर कार्यक्रम को और रोचक बना दिया। इस मौके पर सुरेश यादव, अजय चतुर्वेदी, अतुल अग्रवाल, सोनू निगम, अमित सक्सेना, संजय बाहेती, दीपा निगम, योगेश मालीवाल, डॉ. कावेरी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी