कांकाठेर में महिला को पीटा, तहरीर दी

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में रास्ते में चारपाई डालने को लेकर शहनाज पत्नी इरफान को पीट दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
कांकाठेर में महिला को पीटा, तहरीर दी
कांकाठेर में महिला को पीटा, तहरीर दी

गजरौला : थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में रास्ते में चारपाई डालने को लेकर शहनाज पत्नी इरफान को परिवार के ही इसरार व उसकी मां जीनत ने मारपीट कर घायल कर दिया। शहनाज के पति इरफान ने 112 डॉयल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शहनाज को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया है। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग में तीन का चालान

गजरौला : बृजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया कि किशोर कुमार अग्रवाल पुत्र रामानंद अग्रवाल निवासी साकेत कॉलोनी व सौरभ पुत्र अवधेश कुमार निवासी शिव चौक ब्रजघाट थाना गढ़मुक्तेश्वर के बीच होटल के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसलिए दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग में निरुद्ध एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहीं उपनिरीक्षक कृपाल सिंह ने सचिन कुमार पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर गोसाई थाना गजरौला को गिरफ्तार कर 151 की कार्रवाई की।

chat bot
आपका साथी