संस्कारशाला से लगते हैं संस्कारों के पंख : विजयपाल

गजरौला दैनिक जागरण के संस्कारशाला अभियान के तहत नगर के श्रीनारायण सिंह स्मारक इंटर कालेज में कार्यशाला हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 12:19 AM (IST)
संस्कारशाला से लगते हैं संस्कारों के पंख : विजयपाल
संस्कारशाला से लगते हैं संस्कारों के पंख : विजयपाल

गजरौला : दैनिक जागरण के संस्कारशाला अभियान के तहत नगर के श्रीनारायण सिंह स्मारक इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि संस्कारशाला अभियान से विद्यार्थियों में संस्कारों के पंख लगते हैं। इसके माध्यम से अनेकों विषयों पर जागरूक किया जाता है।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा खोया हुआ समय वापस नहीं आता। यह हर दिन आपकी मंजिल को करीब लाता है। आज के काम को अगर कल के लिए टाल दिया जाए तो मंजिल के समीप पहुंचकर भी इंसान मंजिल पाने से अछूता रह जाता है। इसके लिए समय प्रबंधन जरूरी है और यह सब अच्छे संस्कार से प्राप्त होते हैं।

कहा संस्कार हमारे धार्मिक व सामाजिक जीवन की पहचान है। राष्ट्र, समाज व खुद के जीवन के प्रति जिम्मेदार बनाने का नियम संस्कार कहलाता है। घर-परिवार, समाज व स्कूलों में अच्छे आचरण सिखाए जाते हैं लेकिन, हम दुनिया की रंग ढंग में ढल कर संस्कार की अहमियत को भूलाने लगते हैं। बड़ा होकर हम लोग राग, द्वेष, भेदभाव, अपना-पराया की मानसिकता में ढल जाते हैं। जिससे कहीं न कहीं हमारा परिवार व समाज हताहत होता है। लेकिन, दैनिक जागरण द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर लोग संस्कारवान बनेंगे। इसलिए दैनिक जागरण का संस्कारशाला अभियान बड़ा उद्देश्य लेकर आया है। आपके सपने, इच्छाएं, आकांक्षाएं विशाल होनी चाहिए। एकाग्रता और सतत प्रयास असीम क्षमता को जन्म देता है।

उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण तथा प्रकृति सम्मान पर जोड़ देते हुए कहा की हमें प्रकृति का आदर करना चाहिए। यह हमारे संस्कार का हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी