रात में पत्नी तो दिन में पति की आत्महत्या

बछरायूं पति से कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM (IST)
रात में पत्नी तो दिन में पति की आत्महत्या
रात में पत्नी तो दिन में पति की आत्महत्या

बछरायूं: पति से कहासुनी के बाद गुस्साई पत्नी ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। कार्रवाई के डर से पति भी घर से निकल गया तथा बाग में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर का है। यहां रहने वाले शेखर पुत्र लल्लू की शादी आठ साल पहले संजना पुत्री राकेश निवासी हरथला जिला मुरादाबाद के साथ हुई। शादी के आठ साल बाद भी उनके कोई बच्चा नहीं है। बताते हैं कि पेशे से मजदूर शेखर व संजना के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार की शाम भी दंपती में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए थे। संजना कमरे में चली गई तथा शेखर बाहर सो गया।

रात में किसी समय संजना ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मायके वाले भी पहुंचे तथा उन्होंने हत्या का आरोप लगा दिया। लगभग 11 बजे पुलिस के पहुंचने से पहले शेखर घर से निकल गया। स्वजन उसे भी तलाश करने में जुट गए।

दोपहर करीब ढाई बजे शेखर का शव भी गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित बछरायूं निवासी सज्जन के आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी