जलाभिषेक को कीचड़ में होकर वासुदेव तीर्थ पहुंचे श्रद्धालु

अमरोहा सावन के पहले सोमवार को ही पालिका का नाकारापन सामने आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:19 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:19 AM (IST)
जलाभिषेक को कीचड़ में होकर वासुदेव तीर्थ पहुंचे श्रद्धालु
जलाभिषेक को कीचड़ में होकर वासुदेव तीर्थ पहुंचे श्रद्धालु

अमरोहा : सावन के पहले सोमवार को ही पालिका का नाकारापन सामने आ गया। शहर के मुख्य मंदिर वासुदेव तीर्थ पर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ से गुजरना पड़ा। इससे आहत स्थानीय लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भले ही पालिका प्रशासन नगर के नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई पर 13 लाख रुपये खर्च करने की दावेदारी कर रहा है लेकिन, वासुदेव मंदिर के मुख्य गेट के सामने जलभराव उसकी पोल खोल रहा है। पालिका ने सावन के पहले सोमवार पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन की भी फिक्र नहीं की। इसके चलते मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ से गुजरकर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए। वहीं स्थानीय लोगों में शामिल नाजिम, शाहिल, सरबर, शाहरूख, शहजाद, अफसर आदि ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। -वासुदेव के मुख्य गेट के सामने नाले-नालियों की सफाई न होने से आए दिन गंदा पानी भर जाता है। यह समस्या करीब दो साल से है। सावन के पहले सोमवार को पालिका की अनदेखी के चलते जलभराव हुआ। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

-अंकित यादव। -जलभराव की समस्या करीब दो साल पुरानी हैं। इसका कारण नाले-नालियों का चोक होना है। कई बार पालिका ईओ को अवगत करा चुके हैं लेकिन, आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। पहले सोमवार को भी जलभराव की स्थिति थी। इससे श्रद्धालुओं को निकलने में परेशानी हुई।

-शिवम -मंदिर के गेट के सामने सड़की पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऊपर से जल भराव रहता है। आए दिन वाहन इसमें फंसकर गिर जाते हैं। जिससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस संबंध में कई बार पालिका के अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं।

-शाने आलम - जलभराव का कारण पालिका की अनदेखी है, क्योंकि नाले-नालियां गंदगी से अटे हुए हैं। वह चोक होकर उफन जाते हैं। इनका गंदा पानी जर्जर सड़क पर भर जाता है। इससे आए दिन वाहन गिरते रहते हैं। श्रद्धालुओं को भी मंदिर जाने में परेशानी होती है।

-मुहम्मद इस्लाम

-श्री वासुदेव तीर्थ के मुख्य गेट के सामने जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से दूर कराया जाएगा। सड़क का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है। इस कारण यह समस्या होती है। उसे बनवाने के लिए कहा गया है। इस पर काम चल रहा है। वहां के नाले- नालियों की फिर से सफाई कराने के भी निर्देश दिए हैं।

-शशि जैन, पालिकाध्यक्ष।

chat bot
आपका साथी