ग्रामीणों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, अमरोहा: जल निकासी की समस्या से अजीज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई तथा डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निदान कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही निदान नहीं हुआ तो वह धर्म परिवर्तन करने को बाध्य होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 10:48 PM (IST)
ग्रामीणों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी
ग्रामीणों ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

अमरोहा : जल निकासी की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निदान कराने की मांग की। चेतावनी दी शीघ्र ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह धर्म परिवर्तन करने को बाध्य होंगे।

ब्लॉक जोया क्षेत्र के गांव चुन्नीवाली मढ़ैया में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है तो वहीं संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। शिकायत के बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों ने भारी रोष है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर समस्या का शीघ्र निदान कराने की मांग करते हुए कहा प्रधान से कई मर्तबा शिकायत की गई लेकिन प्रधान द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गांव की सड़कों पर जमा हो रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताते हुए कहा इस समस्या का शीघ्र निदान नहीं हुआ तो वह धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में रामचरन ¨सह, राजू, निर्मला, सावित्री, पुष्पा, जयकारी, रूबी, वीरवती, ब्रहमवती, चरन ¨सह, कलावती, छोटी, पूजा, गीता, ओमवती आदि थे।

chat bot
आपका साथी