पत्नी पर बुरी नजर रखता था इस वजह से मार डाला

अमरोहा ग्यारह दिन बाद पुलिस ने सुनील हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:35 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:06 AM (IST)
पत्नी पर बुरी नजर रखता था इस वजह से मार डाला
पत्नी पर बुरी नजर रखता था इस वजह से मार डाला

अमरोहा : ग्यारह दिन बाद पुलिस ने सुनील हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। घटना के पीछे पैसों का विवाद व पत्नी पर बुरी नजर रखना कारण बताया है।

पांच जुलाई को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मिलक अख्तियारपुर के पास रामगंगा पोषक नहर में युवक का शव मिला। उसकी शिनाख्त नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर सराय निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। उसकी पत्नी छोटी देवी ने चार जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद मृतक के भाई मेहर सिंह ने गांव के ही जगदेव सिंह व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही थी।

पुलिस ने सोमवार को जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर पुलिस ने गांव के ही उसके साथी राशिद, इस्तेकार, इरफान व रिफाकत को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पांचों ने सुनील की हत्या करना कबूल कर लिया। दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया सुनील के पैसे जगदेव पर उधार थे। वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। साथ ही सुनील गांव के ही राशिद के घर भी जाता था। उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था।

दो जुलाई को सभी ने मिलकर सुनील को शराब पीने के लिए बुलाया। इसके बाद गमछे से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा शव को नहर में फेंक दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपितों के पास से पिकअप भी बरामद हुई है। सभी को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी