जयंती पर श्रद्धा से याद किए उपाध्याय

जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:57 PM (IST)
जयंती पर श्रद्धा से याद किए उपाध्याय
जयंती पर श्रद्धा से याद किए उपाध्याय

अमरोहा : जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नगर में बूथ स्तर पर मनाई गई। मुहल्ला मंडी चौब स्थित नगराध्यक्ष राकेश वर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासमुन अर्पित किए। नगराध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय जनसंघ की नींव वर्ष 1951 में रखी थी। 1967 में जनसंघ के अध्यक्ष का प्रभार भी संभाला। छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया। भाजपा आज उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है।

कार्यक्रम में मुकेश सक्सैना, सुमित धवन, हेमंत कुमार, कुसुम लता वर्मा, मोहिनी वर्मा, कुलदीप ¨सह, श्रीकांत ¨सह, सागर शर्मा, दिनेश कुमार, आलोक वर्मा, रवि सक्सैना, बिट्टू रस्तोगी, सचिन सक्सेना, सनी सक्सैना, हिमांशु राजपूत मौजूद रहे।

बिजनौर रोड स्थित डॉ. केएस सैनी के आवास पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रमेश कलाल, मनोज वर्मा, प्रेम ¨सह सैनी, राजू सैनी, लेखराज सैनी, विक्रम सैनी व विपिन सैनी मौजूद रहे। मुहल्ला लकड़ा में सीमा रायजादा, जोगेंद्र सैनी व आदेश सैनी के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। आवास विकास कालोनी में अजय चौहान के आवास पर भी जयंती मनाई गई। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरन ¨सह सैनी के नेतृत्व में भी जयंती मनाई गई। मुहल्ला कानूनगोयान में भी पुरुषोत्तम मित्तल, विनीता सैनी, पवन शर्मा व अमित रस्तोगी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

वासुदेव तीर्थ पर पालिकाध्यक्ष शशि जैन के नेतृत्व में कन्हैया लाल, विनोद प्रजापति ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जेएस ¨हदू इंटर कालेज में अभिषेक बंसल, योगेंद्र मोहन गुप्ता, मुकेश सक्सैना, अर्चना, विनीता सैनी, गोमती सैनी व बाबूराम सैनी ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

नौगावां सादात : मुहल्ला पापड़ी में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आडवाणी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई। इस मौके पर गुलाम हुसैन, सिकंदर, कामरान, अख्तर, मुहम्मद अली व नवाब मौजूद रहे। जोया में अर्नब आटो मोबाइल स्थित कार्यालय पर भाजपाइयों ने जयंती मनाई। इस मौके पर विजय पांडे, प्रमोद अग्रवाल, विजयवीर ¨सह, नईम अहमद, खेमचंद, सुखवंत ¨सह व अमित गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी