कलक्ट्रेट में खुला एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 11 हेल्पलाइन नंबर जारी

अमरोहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने जनपद के कलक्ट्रेट परिसर में एकीकृत कमांड सेंटर खोला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:08 PM (IST)
कलक्ट्रेट में खुला एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 11 हेल्पलाइन नंबर जारी
कलक्ट्रेट में खुला एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 11 हेल्पलाइन नंबर जारी

अमरोहा : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने जनपद के कलक्ट्रेट परिसर में एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर खोला है। इसके 11 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को दर्ज किया जा रहा है और उसके निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। इसमें शिफ्टवार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसकी मानिटरिग की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी गई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी ने सेंटर का निरीक्षण किया और मिली शिकायतों के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ की।

जिले में कोरोना अब शहर से गांव की ओर बढ़ गया है। तेजी के साथ ग्रामीण उसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा कोविड-19 से संबंधित सटीक जानकारियां अब तक लोगों को नहीं मिल पा रही थीं और न ही उनकी मदद हो पा रही थी। आक्सीजन सिलिडर तक के लिए लोग इधर-उधर भटक रहे थे। कोविड-19 की इन्हीं सभी दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने जिलाधिकारी कक्ष के बगल में ही एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया है। इसमें 15-15 कर्मचारियों व एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। इसके 11 हेल्पलाइन नंबर प्रशासन ने जारी किए हैं। जिन पर शिकायत करने के बाद अधिकारी उसका निस्तारण करा रहे हैं। इसमें 50 से 60 शिकायतें कोविड-19 से संबंधित दर्ज की जा रही हैं। कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए ये हैं हेल्पलाइन नंबर

05922-252288, 05922-252289, 05922-253430, 05922-252224, 05922-252066, 05922-252100, 05922-252600, 05922-252700, 05922-252800, 05922-252555, 05922-252777।

एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में फोन करके कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित परेशानी बता सकता है या फिर लक्षण आदि की जानकारी ले सकता है। बचाव तक के तरीके उसे बताए जाएंगे। हर समस्या के समाधान के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी।

chat bot
आपका साथी