अज्ञात वाहन की चपेट में आई दो महिलाएं, गंभीर

जागरण संवाददाता, गजरौला : हसनपुर रोड पर सड़क पार करते समय दो महिलाओं को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:13 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आई दो महिलाएं, गंभीर
अज्ञात वाहन की चपेट में आई दो महिलाएं, गंभीर

जागरण संवाददाता, गजरौला : हसनपुर रोड पर सड़क पार करते समय दो महिलाओं को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी मुन्ना की पत्नी रेशम और गब्बर की पत्नी सविता दोनों हसनपुर रोड पर स्थित नर्सरी में काम करती हैं। शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों महिलाएं नर्सरी पर पैसे लेने गई थी। वहां से वापस लौटते समय गांव छोया के सामने सड़क पार करते हुए किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई दोनों महिलाओं को भीड़ ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, खादर क्षेत्र के गांव सिकरी खादर निवासी फुरकान पिकअप गाड़ी लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईवे पर यूएस फैक्ट्री के कट पर गाड़ी आगे चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार रने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी