ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सात महिलाएं दबकर जख्मी

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी महिलाएं गन्ने की छिलाई करके लौट रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 11:01 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सात महिलाएं दबकर जख्मी
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, सात महिलाएं दबकर जख्मी

हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी महिलाएं गन्ने की छिलाई करके रहरा थाना क्षेत्र के गांव सुतावली की मढ़ैया गई थी। गुरुवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली में चारा लादकर वह अपने गांव लौट रही थी। खेत से सड़क पर चढ़ाते हुए ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इसमें राजवती, भागवती, कलावती, कमलेश व आरती सहित सात महिलाएं जख्मी हो गई। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल चारे में दबी हुई महिलाओं को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान सुभाष चंद खड़गवंशी ने बताया कि गांव की महिलाएं ग्राम सुतावली की मढ़ैया स्थित अपने रिश्तेदारों के गन्ने की छिलाई करने गई थी। हादसा गुरुवार को देर रात में हुआ। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। रहरा के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पलटने का मामला संज्ञान में नहीं है।

सकतपुर निवासी कैंटर चालक की बागपत जनपद में मौत

ढवारसी : थाना सैदनगली के गांव सकतपुर निवासी कैंटर चालक की गुरुवार शाम बागपत जनपद में मौत हो गई। चालक की मौत से स्वजनों में हलचल मची है।

गांव निवासी राहुल कुमार गुरुवार शाम बागपत से कैंटर गाड़ी में चोकर के बोरे लादकर हरियाणा जा रहे थे। बागपत से कुछ दूरी पर ही कैंटर गाड़ी कच्चे रास्ते में फंस गई। उसे निकलवाने के लिए एक दूसरे ट्रक से धकेला जा रहा था। इसकी चपेट में चालक राहुल 20 वर्ष आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव गांव में पहुंचने से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था।

chat bot
आपका साथी