टोल प्लाजा: फास्टैग लेन पर भी मुसीबत कम नहीं

अमरोहा : दिल्ली हाईवे पर जोया के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की अभी भी लंबी लाइन लग रही हैं। वा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 11:15 PM (IST)
टोल प्लाजा: फास्टैग लेन पर भी मुसीबत कम नहीं
टोल प्लाजा: फास्टैग लेन पर भी मुसीबत कम नहीं

अमरोहा : दिल्ली हाईवे पर जोया के नजदीक स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की अभी भी लंबी लाइन लग रही हैं। वाहन चालकों को परेशानी हो रही। इसको दूर करने के लिए टोल प्लाजा प्रबंध तंत्र द्वारा ठोस इंतजाम नहीं किए जा सके हैं। कैश लेन की स्थिति ज्यादा खराब रहती है।

वाहनों पर फास्टैग कार्ड लगवाने के बाद भी वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं मिल रही है। इसके पीछे संसाधनों का ठीक काम नहीं करना है। जोया स्थित टोल प्लाजा पर भी यही स्थिति बनी हुई है। यहां भी दोनों तरफ से छह-छह फास्टैग लेन हैं परंतु उसके बाद भी जाम लग जाता है। जिसके पीछे सेंसर की कनेक्टिविटी न मिलना तो है ही, साथ में टोल कर्मियों द्वारा भी मनमानी करना है। इसके चलते जाम लग जाता है।

शुक्रवार को भी टोल प्लाजा की फास्टैग लेन पर वाहनों की कतार लगी रही। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा एक जनवरी से फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर इसकी समय सीमा बढ़ा कर 15 जनवरी कर दी गई है। ताकि अधिकांश वाहनों पर फास्टैग लगाया जा सके। उधर कैश लेन के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां दिनभर वाहनों की कतार लगी रहती है। परंतु टोल प्लाजा प्रबंध तंत्र सुधार का प्रयास नहीं कर सका है। फास्टैग लगाने के बाद भी जाम में फंस रहे हैं। टोल कर्मी अधिकांश लेन बंद कर देते हैं तथा इक्का-दुक्का लेन ही चलाते हैं। इसके चलते जाम लग जाता है। जब हम फास्टैग सर्विस से चार्ज दे रहे हैं तो जाम से निजात मिलनी चाहिए।

अंकुल सिंह, वाहन चालक। फास्टैग लेन भी अक्सर कैश लेन जैसे ही चलती है। कनेक्टिविटी नहीं मिल पाती। वाहन चालक से वाइपर चलाने को कहा जाता है। जबकि टोल पर लगे सेंसर में खामी होती है। वाहन चालकों को राहत देने के लिए इसमें सुधार किया जाना जरूरी है।

शाह मोहम्मद, वाहन चालक।

chat bot
आपका साथी