मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल बनाने को झोंकी ताकत

गजरौला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक राजीव तरारा समेत भाजपाई जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:36 AM (IST)
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल बनाने को झोंकी ताकत
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल बनाने को झोंकी ताकत

गजरौला : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक राजीव तरारा समेत अन्य पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। वह गांव-गांव जाकर किसानों के बीच पंचायत कर कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं।

क्षेत्रीय विधायक ने विधान सभा क्षेत्र के गांव पतेई, अलीनगर, पतेवा, ईश्वरदेवा, दारानगर, नगलिया मेव, कर्मल्लीपुर, रहदरा, चकनवाला में पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए 22 सितंबर को अमरोहा में होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछली सरकार में किसानों को हाशिए पर रखा गया है। लेकिन, भाजपा ने हमेशा उनके लिए लाभकारी योजना बनाकर फायदा पहुंचाया है। उन्होंने पंचायत में किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का भी आश्वासन दिया है। इस मौके यहां बंटी भाटी, मोहित भाटी, त्रिलोक बढ़ाना, करन सिंह सैनी, पूर्व प्रधान योगेश सैनी, सतपाल पाल, पवन चौधरी सुशील सिद्धू, समर पाल, दयाराम गुर्जर, समरपाल प्रजापति, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। हसनपुर में जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई

हसनपुर : विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के कैंप कार्यालय शाहपुर में रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अशोक पाल तथा विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने 22 सितंबर को जोया में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी कार्यक्रम को लेकर दी जा रही है सभी अपनी जिम्मेदारी पर कार्य करके मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सैनी, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, पंकज भटनागर, सौरभ गुप्ता, संजय शर्मा, शिखर अग्रवाल, विजय चौधरी, अतुल गर्ग, नंदन सिंह, शिवकुमार खड़गवंशी, ईश्वर चंद गुर्जर, नैन सिंह, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बाद में विधायक ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुख्यमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

गजरौला : पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। रविवार को नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई बैठक में थ रूपरेखा बनाई और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश के साथ जिम्मेदारियां सौंपी । यहां पर सुरेंद्र सिंह स्टेट, फुर्ती बाबू चौहान, चौधरी वेदपाल सिंह, पंडित विजय शर्मा ,चौधरी उधम सिंह, दीपक चौधरी, डॉ नासिर अली, बब्बू चौधरी, सुनील गुप्ता, अजय चौधरी, कुलवंत चौधरी, सुरजीत चौधरी, मोहित यादव, प्रदीप वर्मा ,नरेंद्र चौधरी, चिटू गुर्जर, दीपक खत्री, रविद्र चौधरी, पवित्र चौधरी, जाकिर अली, टोनी, अनुज शर्मा, सोनू कश्यप, आदित्य चौधरी व नगर पालिका के सभासद वीरेंद्र गुर्जर, विनोद गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी