पति समेत सात पर तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी दस साल पहले अमरोहा देहात क्षेत्र से हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST)
पति समेत सात पर तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
पति समेत सात पर तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

अमरोहा : नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी युवती की शादी दस साल पहले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विवाहिता का जेठ उस पर गंदी नजर रखता था। एक महीने पहले विवाहिता की सास उसे जेठ के घर लेकर गई थी। जहां जेठ ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद ससुरालियों ने विवाहिता को बच्चों सहित घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके रह रही है। बीती नौ अक्तूबर की शाम विवाहिता अपने घर पर थी। तभी पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के कई लोग घर आ धमके। इस दौरान पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया विवाहिता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ तीन तलाक व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी