सीएए विरोधी बवाल में तीन आरोपित गिरफ्तार

अमरोहा सीएए के विरोध में नगर में उपद्रव करने के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफतार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:52 PM (IST)
सीएए विरोधी बवाल में तीन आरोपित गिरफ्तार
सीएए विरोधी बवाल में तीन आरोपित गिरफ्तार

अमरोहा : सीएए के विरोध में नगर में उपद्रव करने के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में तब दो दिन तक शहर में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को भी निशाना बनाया गया था।

काबिलेगौर है कि दिसंबर 2019 को नगर कोतवाली क्षेत्र में कोट चौराहा पर बेकाबू भीड़ ने सीएए के विरोध में उपद्रव किया। यहां दुकानों में तोड़फोड़ की तथा वाहनों को आग लगा दी गई। इतना ही नहीं डीएम-एसपी पर भी पथराव किया गया। दो दिन तक शहर में जमकर बवाल हुआ था। एलआइयू इंस्पेक्टर की बाइक भी फूंक दी गई।

इस मामले में पुलिस ने 55 लोगों को नामजद किया था तथा 1500 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फोटो व वीडियोग्राफी के आधार पर पुलिस अज्ञात उपद्रवियों की शिनाख्त कर रही है।

इस क्रम में बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपित इरफान निवासी बिजली घर के पास मुहल्ला दानिशमंदान, सलीम निवासी मुहल्ला नियाजियान व मुन्ना उर्फ फुरकान निवासी मुहल्ला जट बाजार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रविद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी