जनपद में इस बार 1601 बूथों पर मतदाता डालेंगे वोट

अमरोहा जनपद में इस बार विधानसभा चुनाव में 1324 की बजाय 1601 बूथों पर मतदाता वोट डालेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:32 PM (IST)
जनपद में इस बार 1601 बूथों पर मतदाता डालेंगे वोट
जनपद में इस बार 1601 बूथों पर मतदाता डालेंगे वोट

अमरोहा : जनपद में इस बार विधानसभा चुनाव में 1324 की बजाय 1601 बूथों पर मतदाता वोट डालेंगे। सबसे अधिक 87 बूथ अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथों की संख्या पर अंतिम मुहर लगा दी है। अफसर इनके भौतिक सत्यापन की कार्रवाई में जुट गए हैं।

धीरे-धीरे प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंजाम दे रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन कर रहा है। यहां बता दें कि कुछ दिन पहले राजनैतिक दलों से विचार विमर्श करने के बाद प्रशासन ने जिलेभर में 1601 बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए निर्वाचन आयोग के पास भेजा था। इस पर आयोग ने मुहर लगाकर रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।

जनपद में इस बार 277 बूथ बढ़ाए गए हैं। पहले जनपद में 1324 बूथ थे। अब उनकी संख्या में इजाफा हो गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या बढ़ी है। सबसे ज्यादा अमरोहा विस क्षेत्र में 87 बूथ बढ़े हैं। उससे कम नौगावां सादात विस क्षेत्र में 70, मंडी धनौरा में 69 व हसनपुर में 51 बूथ बढ़ाए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों को बूथों पर भ्रमण कर पानी की उपलब्धता, बिजली व्यवस्था समेत अन्य तमाम सुविधाओं की जांच के आदेश दिए गए हैं। विस पूर्व में बूथों की संख्या मौजूदा बूथों की संख्या कुल बढ़े

अमरोहा 279 366 87

नौगावां सादात 344 414 70

मंडी धनौरा 351 420 69

हसनपुर 350 401 51

कुल 1324 1601 277 अब बूथों की संख्या फाइनल हो चुकी है। अब बूथों के सत्यापन की कार्रवाई कराई जा रही है। इसमें सुविधाओं आदि की जांच की जाएगी। अगर कहीं कमियां मिलेंगी तो उनको पूरा कराया जाएगा।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी