स्वयं सेवियों ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

अमरोहा जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:53 PM (IST)
स्वयं सेवियों ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वयं सेवियों ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

अमरोहा : जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज, में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस महात्मा गांधी की 150वी शताब्दी पूर्ण होने पर स्वच्छता अभियान से शुरू किया गया। गांधी मूर्ति से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना और युवा शक्ति विषय पर छात्र छात्राओं ने विचार रखे।

प्राचार्य डॉ. बीवी बरतरिया ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम नहीं अपितु एक विचार धारा है। जो महात्मा गांधी और विवेकानंद के विचारों से अनुप्राणित है। जो राष्ट्र के युवाओं को सशक्त, परिश्रमी, सहकार की भावना से परिपूर्ण बनाना चाहती है। मूल्यवान जीवन जीना सिखाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संयुक्ता चौहान ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्ति को गतिशील रहने, संघर्ष करने और कुरीतिओं से दूर रहने की प्रेरणा देती है।

उन्होने कहा कि छात्र- छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक है। इस कोरोना काल मे स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने जरुरतमन्दों की सेवा कर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। जिम्मेदारी कर्तव्यपरायता का ही नाम है। राष्ट्र के उत्थान में सहायक है।

नोडल प्रभारी डॉ. पीयूष शर्मा ने कहा रासेयो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। नेतृत्व की भावना विकसित होती है। डॉ. मनमोहन ने कहा युवा अपनी दिशा को सही मार्ग पर लेकर चलें। युवा ही देश की शक्ति है। इस अवसर पर डॉ. अरविन्द, डॉ. नवनीत, प्रियांजलि चौधरी, अंशु, जूही यादव, अनीता, बबीता, जीशान, फहमीद, मुत•िाम, राहुल राणा, दीपक, अमन, अर्श, कुमकुम, चंद्र आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया

मंडी धनौरा: वाईएमएस पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का 51वां स्थापना दिवस मनाया गया।

कोविड 19 के प्रोटोकॉल का तहत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियासिंह ने ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्रबंधक रियाज अहमद ने कहा कि 24 सितम्बर 1969 को रासेयो की स्थापना की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना ध्येय वाक्य मैं नही आप जिसका माध्यम स्वयंसेवियों में परोपकार की निस्वार्थ भावना उत्पन्न करता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ एके सिंह, चंचल सैनी, भारती पाल, मुहम्मद कैफ, सम्बुल, सादिया,नाजमीन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी