दुष्कर्म पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

जोया : दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके सिर में खून

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:43 PM (IST)
दुष्कर्म पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
दुष्कर्म पीड़िता ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

जोया : दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके सिर में खून का थक्का जम गया था। साथ ही शरीर पर अन्य अंदरूनी चोट की आशंका थी। इस मामले में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

16 जनवरी की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी के पिता ने दोनों को पकड़ लिया परंतु आरोपित भाग निकला था। इस घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा बाद में मेरठ रेफर कर दिया गया था। डिडौली कोतवाली के निरीक्षक (अपराध) राजेश कुमार व एक सिपाही को किशोरी के साथ भेजा गया था।

मेरठ में हालत नहीं सुधरने पर सोमवार की शाम किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने घटना के दिन ही अब्दुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, दिल्ली में उपचार के दौरान मंगलवार देर रात किशोरी की मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।

डिडौली पुलिस गांव के हालात पर नजर रखे हुए है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात तक शव गांव पहुंचने की उम्मीद है। इस बारे में एसपी सुनीति ने बताया कि पीड़िता के सिर में खून के थक्के मिले हैं, शरीर पर भी अंदरूनी चोट की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपित को जेल भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी