जांच ने पकड़ी रफ्तार तो दूसरा स्ट्रेन हुआ विकराल

गजरौला कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने की रफ्तार त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:09 AM (IST)
जांच ने पकड़ी रफ्तार तो दूसरा स्ट्रेन हुआ विकराल
जांच ने पकड़ी रफ्तार तो दूसरा स्ट्रेन हुआ विकराल

गजरौला : कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच करने की रफ्तार तेज कर दी है। यही कारण है कि अब दूसरा स्ट्रेन का रूप विकराल होता जा रहा है। प्रत्येक सीएचसी पर आरटीपीसीआर जांच की जा रही हैं। विभाग द्वारा प्रत्येक अस्पताल को जांच करने का लक्ष्य भी दिया जा रहा है। इसलिए कोरोना के केस भी बढ़ते जा रहे हैं।

शासन द्वारा अब रैपिड एंटीजन जांच बेहद कम कराई जा रही हैं। चूंकि कोरोना का दूसरा स्ट्रेन बेकाबू होता नजर आ रहा है। जनपद की प्रत्येक सीएचसी पर आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की जा रही हैं। विभाग द्वारा प्रत्येक अस्पताल को जांच करने का लक्ष्य भी दिया जा रहा है। इसलिए कोरोना के केस भी बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में गजरौला क्षेत्र में 67 केस एक्टिव हैं।

खास बात है कि संख्या सिर्फ यहां पर ही रुकने की बात नहीं कही जा सकती है। चूंकि सीएचसी में रोजाना 250 से अधिक लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इससे रोजाना पॉजिटिव केस भी निकल रहे हैं। जांच की रफ्तार बढ़ती जा रही है। उसी के हिसाब से कोरोना का रूप भी विकराल होता जा रहा है। इसलिए लोग सावधानी बरतते हुए कोरोना के बचाव को जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते रहे। तभी कोरोना को हराया जा सकता है। अब आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए जोर दिया जा रहा है। रोजाना ढाई सौ से अधिक जांच की जा रही है। जांच बढ़ीं तो केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसलिए लोग सावधान रहे। शासन की गाइड लाइन का पालन करते रहे।

डॉ. योगेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, गजरौला।

chat bot
आपका साथी