शिक्षा से होगा देश रोशन

गंगेश्वरी : तहसील क्षेत्र के बिहारी ¨सह कन्या इंटर कालेज रहरा में हाईस्कूल व इंटरमीडिए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 11:11 PM (IST)
शिक्षा से होगा देश रोशन
शिक्षा से होगा देश रोशन

गंगेश्वरी : तहसील क्षेत्र के बिहारी ¨सह कन्या इंटर कालेज रहरा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं साइकिल देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के उपाध्यक्ष शुगर आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा की लौ जितनी तेज होगी देश उतना ही रोशन होगा। शिक्षा इंसान के लिए एक ऐसी दौलत है जो जीवन भर रोशन रखती है। आज के युग में बिना पढ़ा लिखा इंसान पशु समान है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को कक्षा 8 पास करने के बाद से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षा प्राप्त करने के लिए की गई मेहनत हमेशा काम आती है। विद्यालय के डायरेक्टर ब्रहमदत्त त्यागी ने छात्र छात्राओं को पिछले दौर की याद दिलाते हुए कहा कि गंगेश्वरी क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र था। दूर दूर तक शिक्षा के साधन नहीं थे। हर साल बाढ़ आने से किसानों की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब थी। पढ़ाई करने में बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। लेकिन आप लोग खुशनसीब हो तुम्हारे लिए सब कुछ सुविधाएं मौजूद हैं।

इस मौके पर हाईस्कूल व इंटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर संरक्षक डॉ सुरेंद्र ¨सह त्यागी, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, विमल कुमार, अनुपम त्यागी, श्याम सुंदर मौर्य, विपिन कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, अतुल शर्मा, गुलशमा, खुशबू शर्मा, रेखा ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी