छात्र- छात्राओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा

मंडी धनौरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता ¨प्रस ने कहा कि विद्यार्थियों का शोषण बदा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 May 2018 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 04 May 2018 11:09 PM (IST)
छात्र- छात्राओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
छात्र- छात्राओं का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा

मंडी धनौरा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता ¨प्रस ने कहा कि विद्यार्थियों का शोषण बर्दाश्त नही किया जाएगा।

कंचन बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा संगठन विद्यार्थियों के हित में कार्य करता है। कुछ कालेज विद्यार्थियों से फीस के नाम पर ज्यादा पैसे वसूल कर अवैध कमाई कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन इन कालेजों को ¨चहित कर उनके खिलाफ अभियान चलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेगा। उन्होनें कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आहवान किया।

विशाल कौशिक, जतिन त्यागी, अतुल चौधरी, दिवेश गुर्जर, सोविन्द्र खारी, सुमित अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, हर्ष शर्मा, नितिन तोमर, शिवम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी