नहर के निकट मिली लाश नोएडा के बदमाश मनीष की निकली

मंडी धनौरा (अमरोहा) रामगंगा पोषक नहर के निकट मिले अज्ञात युवक का शव नोएडा के बदमाश का था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:26 AM (IST)
नहर के निकट मिली लाश नोएडा के बदमाश मनीष की निकली
नहर के निकट मिली लाश नोएडा के बदमाश मनीष की निकली

मंडी धनौरा (अमरोहा) : एक पखवाड़े पूर्व रामगंगा पोषक नहर के निकट मिले अज्ञात युवक का शव नोएडा निवासी बदमाश मनीष का निकला। मनीष का अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ दिल्ली में भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इंटरनेट मीडिया के सहारे उसकी शिनाख्त हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

31 मार्च को गांव पालनपुर के निकट रामगंगा पोषक नहर की पटरी पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। प्रथम ²ष्टया युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर उसकी लाश को 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर भी रखवाया था मगर वहां भी पहचान नहीं होने पर शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। इसके बाद यह मामला इंटरनेट मीडिया पर छाया रहा। इसके सहारे उसके स्वजन थाने पर पहुंचे।

नोएडा के सेक्टर 86, थाना फेस-टू, इलाहाबास निवासी गज्जू राम ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र मनीष खारी के रूप में की। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मनीष का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ दिल्ली व नोएडा में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। बताते हैं कि मार्च के अंतिम सप्ताह में मनीष व उसके सगे साले ने एक कंपनी के 24 लाख 85 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मनीष व उसके साले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस से बचने के लिए मनीष लूटी गई रकम को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। साथ ही वह मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में किसी अपने परिचित के पास आया था।

पुलिस का मानना है कि यहां भी किसी बात को लेकर मनीष का अपने परिचितों से विवाद हुआ है। उसके बाद घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता पा रही है। इधर, प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने इतना ही बताया कि अभी जांच चल रही है। विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा।

chat bot
आपका साथी