बाइक सवार युवकों ने किशोर को गोली मारी, गंभीर

अमरोहा जेएनएन गांव कांकाठेर में दहशतगर्दी फैलाते हुए जा रहे तीन बाइकों पर सवार नौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:19 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:19 AM (IST)
बाइक सवार युवकों ने किशोर को गोली मारी, गंभीर
बाइक सवार युवकों ने किशोर को गोली मारी, गंभीर

अमरोहा, जेएनएन : गांव कांकाठेर में दहशतगर्दी फैलाते हुए जा रहे तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों को ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने साइकिल सवार किशोर को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। इससे पहले आरोपितों ने हाईवे पर गांव कुदैना के ढाल पर भी दो युवकों के साथ मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित क्षेत्र में नाकाबंदी कराते हुए आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

घटना गुरुवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे की है। अपाचे व आर वन-5 समेत तीन बाइकों पर सवार नौ युवकों ने पहले हाईवे पर गांव कुदैना के ढाल पर दो युवकों के साथ मारपीट की। इसके बाद हंगामा करते हुए गांव कांकाठेर होते हुए तिगरी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांव कांकाठेर में रेलवे फाटक के पास ग्रामीणों ने युवकों को घेरने का प्रयास किया तो उन्होंने दहशतगर्दी फैलाते हुए तीन राउंड फायरिग की। इस दौरान एक गोली साइकिल सवार गांव निवासी जहांगीर के 15 वर्षीय पुत्र संजीव के सीधे पैर में मार दी। गोली लगने के बाद ग्रामीणों के कदम रूक गए। जबकि बाइक सवार हंगामा करते हुए तिगरी की तरफ फरार हो गए। इसके बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। ब्रजघाट चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी निशांत राठी अपनी गाड़ी में ही घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराते हुए तलाश शुरू करवा दी। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि तीन बाइकों पर नौ युवक बताए गए हैं। फिलहाल घायल को सीएचसी में भर्ती करवा दिया गया है। आरोपितों की भी तलाश चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी