किसान हित में जल्द ही शुरू हो चीनीं मिल : आलोक

मंडी धनौरा: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी आलोक कुमार ने कहा किसानों के हित को ध्यान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:38 PM (IST)
किसान हित में जल्द ही शुरू हो चीनीं मिल : आलोक
किसान हित में जल्द ही शुरू हो चीनीं मिल : आलोक

मंडी धनौरा: भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी आलोक कुमार ने कहा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही गन्ना मिल चलाई जानी चाहिएं। गन्ने का समर्थन मूल्य साढ़े चार सौ रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की।

वह भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक परिसर में आयोजित पंचायत को संबोधित कर रहे थे। कहा प्रदेश में अभी गन्ना मिल नहीं चल पाई हैं। इस कारण किसानों को अपना गन्ना औने पौने दामों में क्रेशर पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द ही गन्ना मिलों को चालू किए जाने व गन्ने का समर्थन मूल्य साढ़े चार सौ रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग की।

यहां वक्ताओं ने किसान कानून को किसान विरोधी बताया। उन्होंने किसानों के हित में सरकार से इसको वापस लिए जाने की मांग की। ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विद्युत समस्याओं के निराकरण कराए जाने की मांग बिजली विभाग से की। यहां अशोक सिंह रामवीर सिंह भगवान सिंह, सौवीर सिंह, विजेंद्र शर्मा मुंशी सद्दीक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी