छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला स्तरीय चित्रकला रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा खुद पालन करने के साथ ही दूसरों को जागरुक करने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:04 AM (IST)
छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी
छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी

अमरोहा: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा खुद पालन करने के साथ ही दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। गुरुवार को परिवहन विभाग के तत्ववाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एके सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वाले लोग अपने साथ दूसरों के लिए भी दिक्कत पैदा करते हैं। सीओ सदर अजय कुमार ने कहा कि यातायात नियम के लिए जागरूकता की जरूरत है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज हसनपुर ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज अमरोहा द्वितीय एवं ज्योति शिक्षा सदन अमरोहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज के छात्रों ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज अमरोहा की छात्राओं ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में केपीआई स्कूल सादपुर अमरोहा ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कालेज अमरोहा ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को परिवहन विभाग की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। यहां सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिये शपथ ग्रहण कराई। यात्रीकर/मालकर अधिकारी केजी संजय, टीएसआइ संजीव कुमार उज्जवल, अनिल कुमार जग्गा, प्रधानाचार्य राजादेवी समेत कालेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी