नशे की हालत में मिले स्टेशन मास्टर का हंगामा, निलंबित

गजरौला(अमरोहा) दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर अमरोहा क्षेत्र में कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:08 AM (IST)
नशे की हालत में मिले स्टेशन मास्टर का हंगामा, निलंबित
नशे की हालत में मिले स्टेशन मास्टर का हंगामा, निलंबित

गजरौला(अमरोहा) : दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर अमरोहा क्षेत्र में कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर नशे में कंट्रोल को स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। ट्रेनें भी दौड़ती रहीं। कंट्रोल की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर का मेडिकल कराया, रिपोर्ट में भी नशे की पुष्टि हुई है। डीआरएम ने तत्काल प्रभाव से स्टेशन मास्टर को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

मामला शनिवार सुबह पांच बजे का है। कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर राजीव गिरी स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक इनकी ड्यूटी थी। उन पर आरोप है कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे स्टेशन मास्टर राजीव गिरी नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे थे। कई बार कंट्रोल ने स्टेशन पर फोन कर ट्रेनों संबंधित जानकारी मांगी तो वह स्पष्ट रूप से बात भी नहीं कर पा रहे थे। स्टेशन पर शोर शराबा करने की जानकारी पर कंट्रोल ने मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह को दी। स्टेशन पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने चार्ज संभालते हुए आरपीएफ को प्रकरण की जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर का गजरौला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी कराया। दोपहर में मिली रिपोर्ट में नशे की पुष्टि हुई, जिस पर डीआरएम तरुण प्रकाश ने तत्काल प्रभाव से स्टेशन मास्टर को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर राजीव नशे की हालत में कंट्रोल द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर चार्ज संभाला और फिर उन्हें सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा है। हालांकि, इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। सिर्फ कंट्रोल को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। स्टेशन मास्टर ने पहले भी मचाया था हंगामा

गजरौला : शनिवार को हुआ प्रकरण पहला नहीं है बल्कि पूर्व में एक बार इन्हीं स्टेशन मास्टर ने शराब के नशे में उत्पात मचाया था। उस समय अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए मामला शांत कर दिया। दोबारा मामला संज्ञान आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में डयूटी करने वाले स्टेशन मास्टर को निलंबित कर विभागीय जांच करने के आदेश दिए गए हैं। सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट का रेलवे के चिकित्सकों से सत्यापन कराया जाएगा।

तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद।

chat bot
आपका साथी