हर वर्ग को जोड़कर सत्ता हासिल करेगी सपा : कमाल

जागरण संवाददाता हसनपुर नगर में कैंप कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM (IST)
हर वर्ग को जोड़कर सत्ता हासिल करेगी सपा : कमाल
हर वर्ग को जोड़कर सत्ता हासिल करेगी सपा : कमाल

जागरण संवाददाता, हसनपुर : नगर में कैंप कार्यालय पर सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने पार्टी जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव के साथ पार्टी द्वारा जारी किए गए पत्र को डिजिटल के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आवहान किया। गुरुवार को श्री अख्तर ने कहा कि देश को अंग्रेजों की सत्ता के चुंगल से छुटकारा दिलाने के लिए जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को करो या मरो का नारा देकर किसानों, नौजवानों, छात्रों, शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों समेत हर वर्ग को साथ लेकर सामूहिक लड़ाई लड़कर 1947 में देश को आजाद कराया था। नौ अगस्त क्रांति दिवस की ऐतिहासिक तिथि के आधार पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौ अगस्त 2020 को एक पत्र देश के भाई, बहनों और नौजवानों को डिजिटल माध्यम से भेजते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की अलोकतांत्रिक, जनविरोधी, गरीब विरोधी एवं विकास विरोधी भाजपा सरकार से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए सपा का एक-एक कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों को इस लड़ाई से जोड़कर 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 विधायक सपा के जिताने के लिए संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर महेश यादव, संजीव यादव, नरेश खड़गवंशी, नदीम चौधरी, ताहिर हुसैन, नसीम बंजारा, जमाल बंजारा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी