युवाओं के संघर्ष से निकली पार्टी है सपा : कमाल
हसनपुर सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा सपा युवाओं के संघर्ष से निकली पार्टी है।
हसनपुर : सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा सपा युवाओं के संघर्ष से निकली पार्टी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा युवाओं को सम्मान देने का काम किया है।
वह नगर में अपने कैंप कार्यालय पर नाजिम अंसारी को सपा युवजन सभा का नगर अध्यक्ष बनाने पर मनोनयन पत्र सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा जब जब इस देश के अंदर बड़ा परिवर्तन हुआ है, उसमें नौजवानों की अहम भूमिका रही है। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम नौजवानों ने किया था। मौजूदा हालात में नौजवानों की जिम्मेदारी बनती है कि देश के अंदर संप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आगे आएं और जो लोग हिदू, मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं, उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करें।
इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष फैसल अल्वी, डॉ दाऊद अंसारी, इंतजार अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, अनवर उद्दीन अंसारी, यूसुफ अब्बासी, चौधरी सलीम, यासीन अंसारी, शरीफ अहमद, खालिद अंसारी, बब्बू सैफी, आरिफ गा•ाी, चिन्नू मोहसिन, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।