बूथों के निरीक्षण को निकले छह जोनल व 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट

अमरोहा नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए बनाए गए बूथों पर कैसी व्यवस्था है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:49 PM (IST)
बूथों के निरीक्षण को निकले छह जोनल व 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट
बूथों के निरीक्षण को निकले छह जोनल व 39 सेक्टर मजिस्ट्रेट

अमरोहा : नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए बनाए गए बूथों पर कैसी व्यवस्था है। रास्ते ठीक हैं या नहीं। कोरोना से बचाव के लिए गोले बनवाए जा रहे हैं या नहीं, इसकी पड़ताल के लिए सोमवार को कलक्ट्रेट से छह जोनल व 39 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बूथों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

विधानसभा क्षेत्र में 489 बूथ बनाए गए हैं। इन पर 3 नवंबर को मतदान का कार्य होगा। इसके लिए प्रशासन ने रूटमैप तैयार किया है। हर पांच मिनट के अंदर सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचते रहें, उसके लिए वाहनों का बंदोबस्त किया है। बूथों पर मतदाताओं को कोरोना से बचाने के प्रयास किए जाएंगे। बूथों पर व्यवस्था सही हैं या कमी है। इसके लिए सुबह साढ़े ग्यारह बजे कलक्ट्रेट से 39 सेक्टर व छह जोनल मजिस्ट्रेटों को निरीक्षण के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण में जो भी कमियां मिलेंगी, उनको सेक्टर मजिस्ट्रेट बताएंगे। इसके बाद कमियों को दूर किया जाएगा। आज पीठासीन व मतदान कार्मिकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

अमरोहा: उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया मंगलवार की सुबह दस बजे से जोया रोड स्थित लिटिल स्कालर्स एकेडमी में पीठासीन अधिकारियों व मतदान कार्मिकों को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार शिफ्टों में यह प्रशिक्षण चलेगा। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का प्रशिक्षण के दौरान पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी