ई-रिक्शा व बाइक में भिड़ंत, छह लोग घायल

गजरौला हाईवे पर ई-रिक्शा व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 11:32 PM (IST)
ई-रिक्शा व बाइक में भिड़ंत, छह लोग घायल
ई-रिक्शा व बाइक में भिड़ंत, छह लोग घायल

गजरौला : हाईवे पर ई-रिक्शा व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा पलट गई और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

मुहल्ला मायापुरी निवासी धर्मपाल ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार की दोपहर साढ़े 12 बजे वह पत्नी मोना, बेटी अंजली, पड़ोसी राजवती, तारा देवी को ई-रिक्शा में बैठाकर पक्के पुल के पास से शाहपुर जाने वाले रास्ते पर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा पलट गई। उसमें सवार लोग घायल हो गए और बाइक सवार गांव कादराबाद निवासी विनोद प्रकाश भी घायल हो गया। दो युवक भाग गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से अंजली व बाइक सवार विनोद प्रकाश की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

chat bot
आपका साथी