बहनों ने राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना

अमरोहा भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जिलेभर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:05 PM (IST)
बहनों ने राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना
बहनों ने राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना

अमरोहा : भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार जिलेभर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और कलाई पर राखी बांधकर भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी आकर्षक उपहार देकर रक्षा करने का वचन दिया।

सोमवार को जिलेभर में रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहनों की चहल-पहल शुरू हो गई। निजी वाहनों और सरकारी बसों द्वारा अपने भाइयों के घर पहुंचीं। तिलक लगाकर राखी बांधकर भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा जो बहनें भाइयों के घर तक नहीं पहुंच सकीं, उन्होंने डाक द्वारा भाइयों के लिए राखी भेजी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप राशि के अलावा आकर्षक उपहार भेंट कर रक्षा का वचन दिया। शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी रक्षाबंधन का पर्व परंपरागत तरीके से उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। मिष्ठान वालों ने काटी चांदी

अमरोहा : रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों के राखी बांधकर उनका मिठाई से मुंह मीठा कराती हैं। सभी मीठे की दुकानों पर बहनों की भीड़ रही। उन्होंने बड़ी मात्रा में मिठाई की खरीदारी की। दुकानदारों ने जमकर चांदी काटी।

chat bot
आपका साथी