मंदिर सजे, उल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गजरौला भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी नगर में धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:55 PM (IST)
मंदिर सजे, उल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मंदिर सजे, उल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गजरौला : भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी नगर में धूमधाम व उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मंदिरों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकिया सजाई गई। वहीं भक्तों ने उनके जन्म की खुशी में उपवास रखकर मंदिरों व घरों पर पूजा अर्चना की। इस पर्व को कई दिन पहले से ही लोगों में उत्साह बना था। बाजारों से सजावटी सामान खरीदा जा रहा था। भगवान श्रीकृष्ण के चित्र, मूर्तियां इत्यादि भी खरीदी जा रहीं थी। छोटे बच्चों को नन्हें कान्हा की तरह सजाने को ड्रेस खरीदी जा रही थी। बहरहाल बुधवार की सुबह से ही भक्तों ने इस खुशी के अवसर पर उपवास रखा। घरों व मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म संबंधी गीत व भजन बजाए गए। मंदिरों कान्हा के गूंजते भजन माहौल को भक्तमय बना रहे थे। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते यहां पिछले वर्षों की भांति कोई बड़ा आयोजन भक्तों के लिए नहीं किया गया था, लेकिन शारीरिक दूरी नियम का पालन कराते हुए मंदिरों पर पूजा व सजी झाकियों के दर्शन की व्यवस्था की गई थी। पुलिस व्यवस्था भी बनी थी। उधर कांकाठेर मंदिर पर सजी झांकी के दर्शन को भक्त पहुंच रहे थे। जन्माष्टमी पर राधा कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा

सैदनगली : तहसील क्षेत्र के इकोंदा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली गई। भाजपा के •ालिा महामंत्री अभिनव कौशिक ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी। श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में लोगों ने दिनभर उपवास रखा। शाम को आरती कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शेखर गुप्ता, मुदित गुर्जर, निकेश राघव, भगवत खड़गवंशी, नरेश खड़गवंशी, फुर्ती चौधरी, जसमाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी