निर्धारित लक्ष्य व मेहनत चढ़ाती सफलता की सीढ़ी : सदफ

अमरोहा शुक्रवार को घोषित किए गए यूपीएससी के परिणाम में जिले का नाम भी रोशन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:53 AM (IST)
निर्धारित लक्ष्य व मेहनत चढ़ाती सफलता की सीढ़ी : सदफ
निर्धारित लक्ष्य व मेहनत चढ़ाती सफलता की सीढ़ी : सदफ

अमरोहा: शुक्रवार को घोषित किए गए यूपीएससी के परिणाम में जिले का नाम भी रोशन हुआ है। जोया की रहने वाली व लिटिल स्कालर्स एकेडमी में पढ़ाई करने वाली सदफ चौधरी ने 23वीं रैंक हासिल की है। जोया के लोगों के साथ ही स्कूल प्रबंधक गिरीश बंसल ने खुशी का इजजार किया है।

जोया के मुहल्ला खेड़ा निवासी बैंक मैनेजर मुहम्मद असरार अहमद के परिवार में पत्नी शहबाज बानो, बेटी सदफ चौधरी, सायमा चौधरी व बेटा मुहम्मद साद हैं। बड़ी बेटी सदफ चौधरी ने लिटिल स्कालर्स एकेडमी अमरोहा से वर्ष 2012 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसके बाद उन्होंने एनआइटी जालंधर में केमिकल इंजीनियरिग में दाखिल लिया। वर्ष 2016 में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर उन्होंने दिल्ली स्थित अमेरिकन बैंक में नौकरी शुरू कर दी।परंतु उनका मन नौकरी में नहीं लगा तथा 2018 में नौकरी छोड़ कर जोया लौट आईं। उन्होंने सिविल सर्विस में जाने की ठानी तथा घर पर ही तैयारी शुरू कर दी। राजनीति शास्त्र व अंतरराष्ट्रीय संबंध उनके दो विषय रहे। बगैर कोचिग के उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी।

शुक्रवार को घोषित किए गए परिणाम में उनकी मेहनत रंग लाई तथा 23वीं रैंक मिली। इस उपलब्धि से जोया स्थित उनके आवास व परिचितों के साथ ही लिटिल स्कालर्स अकेडमी के स्टाफ में भी खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक गिरीश बंसल व अनुराधा बंसल ने उन्हें बधाई दी है। वर्तमान में पिता मुहम्मद असरार का तबादला रुड़की होने के कारण परिवार वहीं रहता है। दैनिक जागरण से फोन पर हुई वार्ता में सदफ चौधरी ने युवाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि किसी भी काम को पूरा करने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया जाना जरुरी है। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो कोई भी मुकाम आसामी से पाया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी